Gopalganj News: हथुआ में धूमधाम से मनाई गई गुरु पूर्णिमा
गोपालगंज, अगस्त 13 -- Gopalganj News: हथुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, हथुआ नगर केंद्र द्वारा गुरु पूर्णिमा का कार्यक्रम गुरुवार को गांधी आश्रम में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु पूजन से हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के सह जिला संघचालक अशोक कुमार ने की। इस अवसर पर सारण विभाग के बौद्धिक शिक्षण प्रमुख मनोज कुमार मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। मनोज कुमार ने गुरु-शिष्य परंपरा, गुरु दक्षिणा और उसके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में गुरु परंपरा सदियों से चली आ रही है। इसे निरंतर बनाए रखने के लिए आवश्यक है कि हम अपनी अगली पीढ़ी को इसके महत्व से अवगत कराएं। उन्होंने वर्तमान समय की चुनौतियों और उनके समाधान के लिए संघ द्वारा प्रतिपादित "पंच परिवर्तन" सूत्र पर भी अपने विचार रखे। सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.