Gopalganj News: हथुआ में देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार
गोपालगंज, अगस्त 7 -- Gopalganj News: हथुआ। हथुआ पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए मछागर जगदीश गांव से 16 टेट्रा पैक देसी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। गुरुवार को दारोगा नेहा कुमारी के नेतृत्व में मछागर जगदीश गांव में छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने गांव निवासी केशव राय और नीरज कुमार शर्मा को शराब के साथ पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से 16 टेट्रा पैक देसी शराब बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.