Gopalganj News: हथुआ में एमएलसी चुनाव को लेकर रही सरगर्मी
गोपालगंज, अक्टूबर 23 -- Gopalganj News: हथुआ, एक संवाददाता सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव को लेकर हथुआ में शुक्रवार को दिन भर सरगर्मी बनी रही। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मतदान केंद्र पर सुबह 8 बजे से ही मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। मतपेटियों में प्रत्याशियों की किस्मत कैद करने के लिए शिक्षक मतदाता सुबह से ही पहुंचने लगे। मतदान को लेकर एनडीए खेमे में खासा उत्साह देखा गया। हथुआ विधायक रामसेवक सिंह भी सुबह मतदान केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने चुनावी तैयारियों का जायजा लिया और कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। बताया जाता है कि हथुआ प्रखंड में कुल 136 पंजीकृत शिक्षक मतदाता हैं, जिनमें से अधिकांश ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह भी पढ़ें- Chapra News: मढ़ौरा में 92.16 प्रतिशत हुआ मतदान मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.