गोपालगंज, अगस्त 19 -- Gopalganj News: हथुआ,एक संवाददाता हथुआ थाना क्षेत्र में एक महिला से मारपीट और लूटपाट के मामले में आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। हथुआ दक्षिण टोला निवासी तैमुल निशा ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर 8 लोगों पर आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार 18 अगस्त की सुबह करीब 7:30 बजे जब वह चारा देकर लौट रही थी,तभी इमरान उर्फ जाहिद,रशीदा खातून,रिजवाना खातून,जिन्नत खातून,नजमा खातून,जमील अहमद,साकिब और असलम ने लाठी-डंडा और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। बेहोशी की हालत में तैमुल का इलाज हथुआ अनुमंडल अस्पताल में हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...