Gopalganj News: हथुआ बार एसोसिएशन की बैठक में जमकर हंगामा, आय-व्यय और चोरी का मुद्दा उठा
गोपालगंज, अगस्त 7 -- Gopalganj News: हथुआ। हथुआ बार एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार को अध्यक्ष चंद्रशेखर शाही की अध्यक्षता में हंगामे के साथ संपन्न हुई। बैठक में संघ के आय-व्यय, पूर्व पदाधिकारियों के कार्यकाल का वित्तीय हिसाब और कार्यालय में हुई 4 लाख रुपये की चोरी को लेकर सदस्य आमने-सामने आ गए।
बैठक में उठी मांगें अधिवक्ताओं ने वर्तमान सचिव से उनके कार्यकाल का पूरा आय-व्यय ब्योरा तुरंत प्रस्तुत करने की मांग की। साथ ही पुराने सचिवों के समय में खर्च हुई संगठन की राशि का भी सार्वजनिक लेखा-जोखा मांगा गया। हिसाब को लेकर तीखे सवाल और आरोप-प्रत्यारोप के कारण बैठक का माहौल काफी गर्म हो गया। बैठक में 29 अप्रैल को हुई चोरी की घटना पर भी विस्तार से चर्चा हुई। उस दिन कार्यालय का ताला तोड़कर अज्ञात चोर करीब 4 लाख रुपये नकद ले गए थे। सदस्यों ने नाराजगी जता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.