गोपालगंज, अक्टूबर 8 -- Gopalganj News: हथुआ,एक संवाददाता हथुआ प्रखंड परिसर से एक युवक की बाइक अज्ञात चोरों ने चुरा ली। बताया जाता है कि मंगलवार को फुलवरिया थाना क्षेत्र के मगहा गांव निवासी महबूब आलम अपने चाचा जलालुद्दीन अंसारी की हीरो स्प्लेंडर प्रो बाइक से आधार केंद्र पर सुधार कराने आए थे। उन्होंने बाइक प्रखंड परिसर में खड़ी की और आधार केंद्र में चले गए। जब वापस लौटे तो बाइक गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...