गोपालगंज, जुलाई 15 -- Gopalganj News: मीरगंज नागरिक अधिकार मंच के एक शिष्टमंडल ने सांसद-विधायक को सौंपा ज्ञापन दोनों जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से कराया अवगत हथुआ,एक संवाददाता। हथुआ जंक्शन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव और पैसेंजर ट्रेनों की समय सारणी में बदलाव की मांग की गयी है। इसको मंगलवार को मीरगंज नागरिक अधिकार मंच का एक शिष्टमंडल गोपालगंज सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन और हथुवा विधायक पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह से अलग-अलग मिला। शिष्टमंडल ने दोनों जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। ज्ञापन में मंच ने रखी तीन प्रमुख मांगें रखी हैं। जिसमें कहा है कि पंचदेवरी-भटनी नई रेल लाइन के लिए अविलंब भूमि अधिग्रहण कर परियोजना को पूरा किया जाए। टाटा-थावे एक्सप्रेस का हथुआ जंक्शन पर 2 मि...