Gopalganj News: हथकड़ी सरका फरार हुए कैदी को मिली दो साल की सजा
गोपालगंज, सितम्बर 2 -- Gopalganj News: मामले में मात्र सात महीने में सुनवाई हुई पूरी सीजेएम भारती कुमारी की कोर्ट ने सुनाई सजा गोपालगंज, विधि संवाददाता। करीब सात माह पूर्व पेशी से लौटने के दौरान हथकड़ी सरकाकर फरार हुए कैदी को सीजेएम भारती कुमारी की कोर्ट ने दोषी पाते हुए दो वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। बताया जाता है कि नगर थाने के एकडेरवां गांव का संजय सिंह उर्फ बनरी एक आपराधिक मामले में जेल में बंद था। गत 29 जनवरी 2026 को वह एडीजे पांच की कोर्ट में पेशी के लिए आया था। पेशी के बाद लौटने के दौरान सीढ़ी पर हथकड़ी सरकाकर बनरी फरार हो गया था। मामले को लेकर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.