Gopalganj News: हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग
गोपालगंज, अगस्त 18 -- Gopalganj News: गोपालगंज। उचकागांव के अरना बाजार स्थित जामा मस्जिद के इमाम मौलाना शफीक खान की हत्या पर इंसाफ मंच ने कड़ी निंदा की है। मंच ने हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी और कठोर सजा की मांग की। मंगलवार को इंसाफ मंच की टीम ने मंजूर आलम, जहरूदीन, विद्या प्रसाद और रामनाथ राम के नेतृत्व में गोपालगंज चीराघर पहुंचकर परिजनों व स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली। वहीं भाकपा माले नेता रविन्द्र सिंह कुशवाहा, सुबास पटेल, लालबहादुर सिंह और राघव प्रसाद उर्फ बाडाबाबू ने भी परिजनों से मिलकर संवेदना जताई। नेताओं ने निष्पक्ष व त्वरित जांच की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.