Gopalganj News: हजियापुर मोहल्ले में खेलने के दौरान पानी भरे बाल्टी में डूबने से बच्चे की हुई मौत
गोपालगंज, अगस्त 27 -- Gopalganj News: गोपालगंज। शहर के हजियापुर मोहल्ले में गुरुवार को घर में खेल रहे एक वर्षीय बच्चे की बाल्टी भरे पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना के समय परिवार के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। कुछ देर बाद बच्चे को बाल्टी में डूबा देखकर परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मृत बच्चा हजियापुर मोहल्ले के निवासी मनोज साह का एक वर्षीय बेटा छोटू कुमार था।
घटना का विवरण घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार को छोटू घर में खेल रहा था। इसी दौरान वह घर में रखी पानी से भरी बाल्टी के पास पहुंच गया। खेलते-खेलते बच्चा बाल्टी में गिर गया। बाल्टी में पानी अधिक ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.