Gopalganj News: हजियापुर मुसहर टोली दलित बस्ती में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव
गोपालगंज, जुलाई 2 -- Gopalganj News: गोपालगंज। शहर के वार्ड संख्या 8 और 28 के बीच बसी हजियापुर मुसहर टोली दलित बस्ती आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है। करीब पांच वर्ष पहले बस्ती वासियों को जमीन खरीदकर पक्का मकान उपलब्ध कराने की योजना बनी थी, लेकिन वह आज तक धरातल पर नहीं उतर सकी। नतीजतन सैकड़ों लोगों की जिंदगी झोपड़ियों और कच्चे घरों में गुजर रही है। बस्ती के मोहन रावत, मनोज रावत, राकेश रावत, नन्हक रावत, मुकेश रावत आदि ने बताया कि जमीन का स्वामित्व नहीं होने के कारण उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका। कई बार आवेदन और गुहार लगाने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। बरसात के दिनों में झोपड़ियों में पानी भर जाता है, जबकि गर्मी और सर्दी में भी रहने की परेशानी बनी रहती है।
आज तक नहीं मिला बिजली कनेक्शन ग्रामीणों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.