गोपालगंज, सितम्बर 12 -- Gopalganj News: कुचायकोट। स्थानीय थाने कीपुलिस ने शुक्रवार की शाम महुअवां गांव में छापेमारी कर स्मैक जैसे दिखने वाले मादक पदार्थ के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में इसी थाने के महुअवां गांव के प्रिंस उर्फ रेहान व इसी के असरानी उचकागांव थाने के मकसुदपुर गांव के सुग्रीव कुमार शामिल हैं। पुलिस ने आरोपितों के पास से 4.70 ग्राम स्मैक जैसा मादक पदार्थ, एक मोबाइल, एक स्टेपलर व एक पैकेट स्टेपलर पिन बरामद किया। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। महुअवां गांव के पास स्मैक जैसे पदार्थ के साथ शनिवार को एक महिला को भी पकड़ा गया। उसके खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। सड़क दुर्घटना में युवक जख्मी कुचायकोट। स्थानीय थाने के स्थानीय गांव के अमित कुम...