गोपालगंज, जुलाई 20 -- Gopalganj News: गोपालगंज, हमारे संवाददाता शहर के थाना चौक के समीप एक स्कूली छात्र को स्कूल से घर वापस लौटने के दौरान कुछ युवकों ने घेरकर लोहे की रॉड व फाइटर से हमला कर दिया। जख्मी छात्र को उपचार के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। मामले में जख्मी छात्र के बयान पर सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के सम्बन्ध में बताया गया है कि सरेया वार्ड संख्या एक निवासी शौकत अली का पुत्र समीर अली शहर के वीएम प्लस टू स्कूल में पढ़ाई करता है। वह अपने स्कूल से पढ़ाई कर जैसे ही थाना चौक के समीप पहुंचा की उसके ही मोहल्ले के कुछ युवकों ने उसे घेर लिया। साथ ही पूर्व के गाली गलौच करने का आरोप लगाकर फाइटर व लोहे के राड से हमला कर सिर फोड़ दिए। धटना के बाद जख्मी छात्र के बयान पर पुलिस न...