Gopalganj News: स्कूलों में योजनाओं की हकीकत खंगाल रही सोशल ऑडिट टीम
गोपालगंज, अगस्त 10 -- Gopalganj News: पंचदेवरी प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था और सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत अब सामाजिक अंकेक्षण के जरिए सामने आएगी। पंचदेवरी प्रखंड के महुअवां, मझवलिया, सेमरिया, सिकटिया व खालगांव संकुल संसाधन केंद्र के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों का सामाजिक अंकेषण शुरू हो गया है। 9 अगस्त से शुरू हुआ अंकेक्षण 13 अगस्त तक चलेगा। इसके लिए पंचायतवार अलग-अलग जांच टीमें गठित की गई हैं। इसी क्रम में सोमवार को मझवलिया पंचायत के मध्य विद्यालय भठवां, उत्क्रमित मध्य विद्यालय नेहरूआ कला और मध्य विद्यालय मझवलिया का सामाजिक अंकेषण किया गया। मझवलिया पंचायत में गठित जांच टीम में बीआरपी विश्वजीत सिंह, एसएआरपी सुनीता कुमारी और नीतू कुमारी शामिल हैं। टीम ने विद्यालयों में पहुंचकर योजनाओं के क्रियान्वयन और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.