Gopalganj News: सेमरा बाजार से 10 वर्षीय बालक लापता, थाने में आवेदन
गोपालगंज, जुलाई 31 -- Gopalganj News: कुचायकोट। गोपालपुर थाना क्षेत्र के योगीपुर गांव निवासी पुलिसनाथ सिंह ने शुक्रवार को अपने 10 वर्षीय भतीजे रितेश कुमार सिंह के लापता होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। आवेदन में उन्होंने बताया है कि 30 जुलाई को रितेश किसी काम से सेमरा बाजार गया था, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से रितेश की जल्द तलाश करने की गुहार लगाई है। पुलिस आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: संदिग्ध दशा में किशोर लापता, मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.