गोपालगंज, जुलाई 25 -- Gopalganj News: गोपालगंज। सावन की आहट के साथ ही जिले के बाजारों में हरियाली की छटा उतरने लगी है। शहर के प्रमुख बाजारों से लेकर प्रखंड मुख्यालयों तक हरी साड़ियों, हरी चूड़ियों, मेहंदी, बिंदी, पायल, बिछिया और पारंपरिक श्रृंगार सामग्री से सजी दुकानें महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। ग्लैमर, ट्रेडिशन, श्रृंगार और शिव भक्ति का अनूठा संगम बाजारों में साफ दिखाई दे रहा है। यह भी पढ़ें- इस बार सावन की सोमवारी होगी बेहद खास: खरीदें हरे रंग के ये 8 कुर्ता सेट्ससावन का महत्व सावन का महीना भारतीय संस्कृति में सुहाग, सौभाग्य और भगवान शिव की आराधना का प्रतीक माना जाता है। यही कारण है कि विवाहित महिलाएं हरे रंग की साड़ी, कांच की चूड़ियां और सोलह श्रृंगार की वस्तुओं की खरीदारी को शुभ मानती हैं। युवतियां भी फैशन के साथ परंपरा को...