Gopalganj News: सीवान रूट से नागपुर-समस्तीपुर पूजा स्पेशल ट्रेन का होगा परिचालन
गोपालगंज, अक्टूबर 14 -- Gopalganj News: गोपालगंज, पर्व-त्योहार के दौरान घर आने-जाने वाले प्रवासियों की सुविधा के लिए रेलवे ने नागपुर-समस्तीपुर वाया गोरखपुर पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की स्वीकृति दी है। यह ट्रेन सीवान और छपरा रूट से होकर गुजरेगी। 21 अक्तूबर से 11 नवंबर के बीच चार फेरों में इसका परिचालन किया जाएगा। इससे नागपुर, भोपाल और कानपुर सहित विभिन्न शहरों से बिहार आने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, 01207 नागपुर-समस्तीपुर साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन नागपुर से प्रत्येक बुधवार और 01208 समस्तीपुर-नागपुर पूजा स्पेशल ट्रेन समस्तीपुर से प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। ट्रेन में शयनयान श्रेणी के छह, सामान्य द्वितीय श्रेणी के छह, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के चार और एसएलआरडी के दो कोच सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.