Gopalganj News: सीआरसी स्तर के कार्यक्रमों की तैयारी को ले बीआरसी में बैठक
गोपालगंज, अक्टूबर 26 -- Gopalganj News: मांझागढ़ l प्रखंड के सभी सीआरसी संचालकों की एक आवश्यक बैठक सोमवार को प्रखंड संसाधन केन्द्र (बीआरसी), मांझा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह बीडीओ वैभव शुक्ला ने की। बैठक में आगामी सीआरसी स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों के सफल आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही मिशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों में रंग-रोगन, मरम्मती तथा अन्य आवश्यक कार्यों को समय पर पूरा कराने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं सीआरसी संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में प्रखंड के सभी सीआरसी संचालक उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.