गोपालगंज, अक्टूबर 15 -- Gopalganj News: सिधवलिया, एक संवाददाता। वाराणसी मंडल के डीआरएम आशीष जैन ने गुरुवार को सिधवलिया स्टेशन का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने आवागमन व्यवस्था बेहतर करने, फ्लाईओवर निर्माण और वाहनों के परिचालन को व्यवस्थित करने पर जोर दिया। स्टेशन परिसर में बैरिकेडिंग कराने का भी निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान प्रदीप गुप्ता ने ताप्ती गंगा एक्सप्रेस का सिधवलिया में ठहराव देने की मांग की। वहीं, सिधवलिया का टिकट नहीं मिलने का मुद्दा भी उठा। डीआरएम ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...