Gopalganj News: सिकटिया मठ के हनुमान मंदिर से पीतल की घंटी चोरी
गोपालगंज, अक्टूबर 12 -- Gopalganj News: (पंचदेवरी से निराला ओझा की रिपोर्ट) प्रखंड के श्रीराम जानकी मठ सिकटिया स्थित श्रीहनुमान मंदिर से रविवार की रात अज्ञात चोरों ने पीतल की घंटी चोरी कर ली। घंटी का वजन करीब सात से आठ किलो बताया जा रहा है। सोमवार की सुबह पूजा करने पहुंचे लोगों को घंटी गायब होने की जानकारी मिली। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पंचदेवरी पिकेट प्रभारी अरुण प्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। मंदिर से घंटी चोरी होने की घटना से श्रद्धालुओं में नाराजगी है। ग्रामीणों ने पुलिस से चोरी गई घंटी बरामद करने और घटना में शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है।ग्रामीणों के आवेदन के आधार पर फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.