Gopalganj News: सासामूसा में शिव मंदिर में जल चढ़ाने जा रही महिला बाइक से गिरकर हुई जख्मी
गोपालगंज, अगस्त 3 -- Gopalganj News: गोपालगंज। कुचायकोट थाने के सासामूसा स्थित शिव मंदिर में सोमवार को पूजा करने जा रही एक महिला सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गई। जख्मी महिला कुचायकोट थाने के ही महुआ टोला गांव के अमरजीत खरवार की पत्नी संगीता देवी बताई गई है। इलाज के लिए उसे कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखकर बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। इसके बाद परिवार के सदस्य उसे लेकर मॉडल सदर अस्पताल में पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में उसका इलाज किया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सोमवार को सावन की पहली सोमवारी के अवसर पर महिला अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर सासामूसा स्थित शिव मंदिर में भोले शंकर पर जल चढ़ाने के लिए जा रही थी। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.