Gopalganj News: सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
गोपालगंज, अगस्त 3 -- Gopalganj News: पंचदेवरी। सावन की पहली सोमवारी को लेकर सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सिकटिया स्थित प्रसिद्ध फटेश्वर महादेव मंदिर, बनकटिया के बंबइया बाबा, जमुनहा के हरिश्वरनाथ महादेव मंदिर सहित खालगांव, भाठवा, नेहरुआ कला, भृंगीचक, भगवानपुर आदि गांवों के शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से माहौल भक्तिमय बना रहा। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बोल बम के जयकारे से गुंजायमान रहे शिवालय सावन की पहली सोमवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.