गोपालगंज, अगस्त 24 -- Gopalganj News: फोटो संख्या 42 कैप्शन हथुआ के बउरहवा शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ हथुआ,एक संवाददाता सावन माह की अंतिम सोमवारी पर सोमवार को हथुआ नगर सहित पूरे क्षेत्र के शिवालय हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। अहले सुबह से ही शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। नगर के ऐतिहासिक बऊरहवा शिव मंदिर,बाबू साहेब हाता स्थित पृथ्वी पालेश्वर शिव मंदिर और हथुआ गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर में देर रात तक भक्तों का तांता लगा रहा। यह भी पढ़ें- सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाबभीड़ का अद्भुत संगम बऊरहवा में उमड़ा सबसे ज्यादा जनसैलाब सबसे अधिक भीड़ नगर के बड़ा कोईरौली स्थित प्रसिद्ध बऊरहवा शिव मंदिर में देखी गई। अंतिम सोमवारी होने के कारण इस बार भीड़ ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ ...