गोपालगंज, अक्टूबर 3 -- Gopalganj News: गोपालगंज। कम समय में पैसा दोगुना करने का लालच देने वाली योजनाओं से लोग सावधान रहें। वित्तीय धोखाधड़ी और अवैध निवेश योजनाओं को लेकर जिला प्रशासन ने आम लोगों को सतर्क किया है। जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों समेत किसी भी संस्था में पैसा जमा करने से पहले उसके पंजीकरण और वैधता की जांच करने की अपील की गई है।                प्रशासन ने कहा है कि बिना दस्तावेज और रसीद के किसी को पैसा नहीं दें। अधिक मुनाफे या असामान्य ब्याज का लालच देने वाली योजनाओं में निवेश से बचें। एटीएम पिन, ओटीपी, सीवीवी और बैंक पासवर्ड जैसी गोपनीय जानकारी किसी से साझा नहीं करें। अनजान लिंक, क्यूआर कोड या मोबाइल एप के जरिए लेन-देन भी नहीं करने की सलाह दी गई है। बैंक खाता, एट...