Gopalganj News: सरकारी भूखंड से हटाया गया अतिक्रमण
गोपालगंज, अगस्त 13 -- Gopalganj News: फुलवरिया। एक संवाददाता लोक शिकायत निवारण कार्यालय, हथुआ और जिला प्रशासन के निर्देश पर गुरुवार को श्रीपुर थाना क्षेत्र के राजपुर बनवा टोला गांव में सरकारी भूखंड को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। प्रशासन की कार्रवाई के दौरान पुलिस बल की तैनाती की गई थी। सीओ बीरबल वरुण कुमार ने बताया कि सात अतिक्रमणकारियों ने वर्षों से सरकारी भूखंड पर अवैध कब्जा कर रखा था। इस संबंध में मामला अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण कार्यालय में चल रहा था। वहां से अतिक्रमण हटाने का आदेश जारी होने के बाद अतिक्रमणकारियों ने जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय में अपील की थी, जिसे खारिज कर दिया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान संबंधित लोगों ने विरोध और आक्रोश जताया। हालांकि पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए कार्रवाई पूरी कर ली।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.