Gopalganj News: समेकित चेकपोस्ट का मद्य निषेध उपायुक्त ने किया निरीक्षण
गोपालगंज, अक्टूबर 15 -- चेकपोस्ट पर निरीक्षण Gopalganj News: कुचायकोट। बलथरी स्थित जलालपुर समेकित चेकपोस्ट पर गुरुवार को सारण प्रमंडल के मद्य निषेध उपायुक्त नीरज कुमार रंजन ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चेकपोस्ट पर चल रही जांच प्रक्रिया का जायजा लिया और स्वयं वाहनों की जांच कराई। उन्होंने अधिकारियों और कर्मियों को शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पूरी सतर्कता के साथ काम करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाए रखने में सीमावर्ती क्षेत्रों में वाहनों की जांच की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए चेकपोस्ट से गुजरने वाले वाहनों की जांच में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें, ताकि शराब तस्करी की कोशिशों को समय रहते नाकाम किया जा सके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.