गोपालगंज, अक्टूबर 15 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर इलाज और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर डीएम समीर सौरभ ने सख्त निर्देश दिए हैं। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में उन्होंने चिकित्सकों और पारा मेडिकल कर्मियों की रोस्टर के अनुसार उपस्थित रहने को कहा।              बैठक में ओपीडी, आईपीडी, आपातकालीन, शल्य चिकित्सा और रेफरल सेवाओं की समीक्षा की गई। डीएम ने अस्पतालों में साफ-सफाई, सुरक्षा, आवश्यक दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चालू रखने और रिकॉर्डिंग का नियमित बैकअप सुरक्षित रखने को भी कहा। डीएम ने एम्बुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर, जरूरी दवाओं और जीवन रक्षक उपकरणों की नियमित जांच करने पर जोर दिया। उन्होंने...