गोपालगंज, अगस्त 16 -- Gopalganj News: गोपालगंज। ऊर्जा विभाग ने बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विशेष पहल शुरू की है। इसके तहत सोमवार से लेकर आगामी 22 अगस्त लगातार छह दिनों तक सभी बिजली डिविजन, अवर प्रमंडल कार्यालयों व सेक्शन कार्यालयों में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। यहां दर्ज की गई बिजली संबंधित सभी शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश कंपनी की ओर से दिए गए हैं। इन शिविरों का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनकी बिजली संबंधी समस्याओं का त्वरित और सरल समाधान उपलब्ध कराना है। शिविरों में बिजली बिल से संबंधित त्रुटियों का सुधार, विद्युत आपूर्ति में आ रही तकनीकी समस्याओं और अन्य शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया जाएगा। विशेष शिविर में उपभोक्ताओं की जिन प्रमुख समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उनमें बिजली बिल सुधार, झुके...