Gopalganj News: सब्जी खरीदकर घर लौट रहे साइकिल सवार युवक को बाइक सवार बदमाशों ने मारा चाकू
गोपालगंज, जुलाई 19 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के बलरा गांव के समीप शनिवार की देर शाम एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने सब्जी खरीद कर घर लौट रहे एक साइकिल सवार युवक को चाकू मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी युवक बलरा गांव के ही रामकिशोर महतो का 18 वर्षीय बेटा मिथुन कुमार बताया गया है। इलाज के लिए उसे सिधवलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मॉडल अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है।
घटना का विवरण घटना के संबंध में जख्मी मिथुन कुमार ने बताया कि शनिवार को वह अपने घर से साइकिल पर सवार होकर सरेया ढाला के समीप स्थित बाजार में सब्जी की खरीदारी करने के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.