गोपालगंज, अक्टूबर 18 -- Gopalganj News: बैकुंठपुर। एक संवाददाता स्थानीय थाने के सफियाबाद गांव में हुए गैस रिसाव कांड में इलाजरत एक महिला की मौत हो गई। मृतका अर्जुन कुमार की 22 वर्षीया पत्नी बेबी देवी थी। उल्लेखनीय है कि बीते मंगलवार को सिंहासन मांझी के घर में गैस रिसाव के कारण आग लगने से 17 लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। इस दौरान अपने मायके आयी बेबी देवी भी गैस रिसाव में झुलस गई थी। हादसे के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी। बेबी की मौत की खबर सामने आने के बाद पूरे गांव में मातम है। यहां बता दें कि पूर्व में भी गंभीर रूप से झूलसने से दो बच्चों की मौत हो चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...