गोपालगंज, अक्टूबर 23 -- Gopalganj News: बैकुंठपुर। एक संवाददाता स्थानीय थाने के सफियाबाद गांव में 13 अक्टूबर की देर शाम रसोई गैस सिलेंडर रिसाव से हुई भीषण अगलगी में आठ लोगों की मौतों के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। गैस सिलेंडर से रिसाव किन परिस्थितियों में हुई और हादसे की मुख्य वजह क्या थी, इसकी गहन छानबीन की जा रही है। थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित गैस सिलेंडर को जब्त कर लिया था। अब सिलेंडर से गैस रिसाव होने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर घटना की परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि 13 अक्टूबर की देर शाम सिंहासन मांझी के घर में उनकी बहू रेखा देवी खाना बनाने की तैयारी कर रही थीं। इसी दौरान रसोई गै...