Gopalganj News: सफाईकर्मियों के मानदेय पर समिति गठित, नाला सफाई में तेजी का निर्देश
गोपालगंज, अगस्त 29 -- Gopalganj News: गोपालगंज। चंद्रवंश गिरी उर्फ टूना गिरी सभागार में शनिवार को नगर परिषद बोर्ड की बैठक मुख्य पार्षद हरेंद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सफाई व्यवस्था, सफाई कर्मियों के मानदेय, लंबित योजनाओं और शहर के विकास कार्यों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
सफाई कर्मियों की मांग दैनिक मजदूरी पर कार्यरत सफाई कर्मियों ने स्थायी करने और आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त करने की मांग की गई थी। इस मामले में बोर्ड ने बैठक में स्पष्ट किया कि इस संबंध में निर्णय लेना राज्य सरकार के क्षेत्राधिकार में है। सफाई कर्मियों को परिचय पत्र और यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने की मांग बोर्ड ने स्वीकार कर ली। वहीं, मानदेय बढ़ाने की मांग पर पांच सदस्यीय समिति गठित की गई। समिति सिवान नगर परिषद में सफाई कर्मियों को दिए जा रहे पारिश्रमिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.