गोपालगंज, अगस्त 30 -- Gopalganj News: कुचायकोट। करवतही बाजार में 18 नवंबर को आयोजित होने वाले सदानीरा महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसे लेकर रविवार को बेलबनवा हनुमान मंदिर परिसर में आयोजन समिति की बैठक हुई। इसमें महोत्सव को भव्य और व्यवस्थित बनाने पर चर्चा की गई। एक दिवसीय आयोजन में साहित्यिक परिचर्चा, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और संगीत संध्या मुख्य आकर्षण होंगे। देशभर से लेखक-कवियों के शामिल होने की संभावना है। साहित्य व कला क्षेत्र के पांच रचनाकारों को सदानीरा पुरस्कार व शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को शिक्षा नवरत्न सम्मान दिया जाएगा। समिति अध्यक्ष सर्वेश तिवारी ने कहा कि आयोजन को बेहतर बनाने की तैयारी चल रही है। यह भी पढ़ें- Nainital News: नंदा देवी महोत्सव के दौरान साफ-सफाई पर रहेगा फोकस

हिंदी हिन्दुस्...