गोपालगंज, अक्टूबर 2 -- Gopalganj News: सदर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में युवाओं ने किया श्रमदान व सेवादान गोपालगंज। माय भारत के स्वयंसेवकों और युवा मंडल सदस्यों ने शुक्रवार को सदर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सेवा अभियान चलाया। जिसमें जिला युवा अधिकारी शशांक मित्तल के नेतृत्व में गंडक नदी के बढ़े जलस्तर से प्रभावित गांवों में राहत एवं सामुदायिक सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाई। सदर प्रखंड के जागीरी टोला सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों में स्वयंसेवकों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर श्रमदान एवं सेवादान किया। साथ ही जरूरतमंद समुदायों को सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर युवाओं की सक्रिय भागीदारी सेवा, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी की प्रेरक मिसाल बनी। माय भारत के स्वयंसेवकों ने अपने समय और श्रम को जनसेवा के लिए समर्पित कर यह स...