गोपालगंज, अक्टूबर 26 -- Gopalganj News: गोपालगंज,हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर स्थित विष्णु चीनी मिल क्षेत्र के सदर प्रखंड के कररिया गांव में बीज विकास योजना तहत गन्ना की सिंगल बड नर्सरी खोला गया है। सोमवार को किसान वीरेश्वर सिंह के इस नर्सरी का औपचारिक उद्घाटन ईख पदाधिकारी शिवशंकर आजाद,सहायक निदेशक ईख विकास गोपालगंज सुबोध कुमार सुधांशु, गन्ना उपाध्यक्ष सुरेंद्र उपाध्याय ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान स्थानीय गन्ना किसान भी मौजूद रहे। नर्सरी खुलने सामान्य मौसम के अतिरिक्त ऑफ सीजन यथा दिसंबर जनवरी,अप्रैल मई,जुलाई अगस्त में भी गन्ना का पौधा उपलब्ध हो सकेगा। गन्ना की बुआई भी ऑफ सीजन में की जा सकेगी। जिससे गन्ना का क्षेत्र विस्तार के साथ साथ उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि होगी। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: सदर प्रखंड के कररिया गांव में गन्ना...