Gopalganj News: सड़क हादसे में पति-पत्नी व बेटी जख्मी
गोपालगंज, अक्टूबर 3 -- Gopalganj News: गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के कोन्हवा मोड़ के समीप शनिवार को एनएच-27 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी व उनकी बेटी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों में हरपुर गांव निवासी रतन सहनी, उनकी पत्नी रीना देवी और बेटी पुतुल कुमारी शामिल हैं। बताया गया कि तीनों उत्तर प्रदेश से बाइक से घर लौट रहे थे। कोन्हवा मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने तीनों को मॉडल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.