Gopalganj News: सड़क दुर्घटना में मां-बेटा जख्मी
गोपालगंज, जुलाई 23 -- Gopalganj News: गोपालगंज। मांझागढ़ थाने के कोईनी गांव के समीप एनएच 27 पर सड़क दुर्घटना में मां-बेटा जख्मी हो गए। जख्मी नगर थाने के इन्द्रवा गांव के प्रमोद यादव की पत्नी रिंकू देवी व उसका एक वर्षीय बेट ऋतिक कुमार को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया गया है कि रिंकू देवी अपने मायके बरौली थाने के बढ़ेया गांव से ससुराल नगर थाने के इन्द्रवा गांव जा रही थी। इस दौरान बाइक से सड़क पर गिरकर जख्मी हो गई। घटना के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में पहुंचाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.