Gopalganj News: सड़क के बीच लगा बिजली पोल बना हादसे का सबब
गोपालगंज, अक्टूबर 12 -- Gopalganj News: हथुआ,एक संवाददाता नगर पंचायत के वार्ड 10 माली टोला और वार्ड 15 रतनचक में सड़क के बीचों-बीच लगा बिजली का पोल हादसे को न्योता दे रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार पीसीसी सड़क निर्माण के समय पोल को हटाया नहीं गया, जिससे चारपहिया वाहनों के आवागमन में दिक्कत होती है और कई वाहन पोल से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। शिकायत के बाद भी नगर पंचायत बेखबर है। लोगों ने बिजली विभाग से जल्द पोल हटाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.