Gopalganj News: सकतौली में सरकारी भूमि से हटाया गया अतिक्रमण
गोपालगंज, अगस्त 21 -- Gopalganj News: भोरे। प्रखंड की जगतौली पंचायत के सकतौली गांव में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को शुक्रवार को हटा दिया गया। यह कार्रवाई गांव के बिपिन सिंह द्वारा दायर वाद पर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर की गई।इस दौरान गांव के किशोर चौधरी, शिवनाथ चौधरी, रमाशंकर चौधरी, रामदर्शन सिंह व टुनटुन तिवारी आदि द्वारा किए गए अतिक्रमण को पूरी तरह से हटा दिया गया।कार्रवाई के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। मौके पर सीओ अनुभव राय, सीडीपीओ किरण कुमारी, बीईओ नवीन चंद्र उपाध्याय, जगतौली ओपी प्रभारी आलोक कुमार, एएसआई शिवशंकर प्रसाद आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.