Gopalganj News: संत रविदास शिविर में 36 आवेदनों का हुआ निष्पादन
गोपालगंज, सितम्बर 3 -- Gopalganj News: फुलवरिया। प्रखंड की कोयलादेवा पंचायत के महादलित बस्ती टोला भसहीं में गुरुवार को संत रविदास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वृद्धावस्था व सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवास योजना सहित अन्य मामलों से संबंधित कुल 111 आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों को स्वीकृत किया गया। इनमें 36 आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया, जबकि शेष 75 आवेदन जांच के लिए संबंधित विभाग को भेजे गए। शिविर के नोडल पदाधिकारी बीडब्ल्यूओ सह प्रभारी बीईईओ अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि जांच के बाद लंबित आवेदनों का निष्पादन किया जाएगा। मौके पर विकास मित्र सहित अन्य कर्मी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Sasaram News: शिविर में 68 आवेदन मिले, तीन का मौके पर निपटारा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.