Gopalganj News: श्रीपुर में चोरी की बाइक के साथ बाइक चोर गिरफ्तार
गोपालगंज, सितम्बर 25 -- Gopalganj News: फुलवरिया, एक संवाददाता। श्रीपुर पुलिस ने शुक्रवार को क्षेत्र के मिश्रबतरहां बाजार स्थित भोरे मीरगंज सड़क पर वाहन जांच के क्रम में एक चोरी की बाइक के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बाइक चोर यूपी के देवरिया जिले के खामपार थाने के कुकुरघाटी गांव निवासी मुन्ना यादव है,जो चोरी की बाइक के साथ मीरगंज जा रहा था। थानाध्यक्ष सिंपी कुमारी ने बताया कि तलाशी के दौरान उसने बाइक का किसी भी तरह का कागजात पुलिस के समक्ष नहीं प्रस्तुत किया। पूछताछ के क्रम में बताया कि बाइक चोरी की है। मामले में युवक के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार बाइक चोर को न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.