Gopalganj News: शॉर्ट सर्किट से किराना दुकान में लगी आग, दो लोग झुलसे
गोपालगंज, अक्टूबर 17 -- Gopalganj News: मांझागढ़। थाने के कर्णपुरा मोड़ के पास शनिवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से किराना दुकान में आग लग गई। इसमें करीब पांच लाख रुपये मूल्य का सामान, फ्रिज सहित अन्य सामग्री जलकर राख हो गई। आग बुझाने के दौरान दुकानदार श्री भगवान कुमार प्रसाद और उनका पुत्र नीतीश कुमार झुलसकर घायल हो गए। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकान से धुआं उठते ही आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.