गोपालगंज, अगस्त 24 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के सिधवलिया थाने के शेर गांव में सोमवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक शेर गांव के ही मोहर्रम मियां के 66 वर्षीय बेटे हबीब मियां थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भेज दिया।

घटना का विवरण घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वृद्ध सोमवार की शाम अपने मक्के की खेत की ओर गए थे। वे वापस घर लौटने के खेत के समीप ही खड़े थे। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार धक्का मार दिया। धक्का लगने से वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे की खबर मिलने के बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और उन्हें उठाकर इलाज के लिए लेकर सथानीय अस्पताल में गए।

इलाज और मौ...