Gopalganj News: शिव मंदिर से पीतल का कलश चोरी
गोपालगंज, सितम्बर 25 -- Gopalganj News: सिधवलिया। थाना क्षेत्र के बुचेया कलीटोला गांव में नहर पुल के समीप स्थित शिव मंदिर से चोरों ने पीतल का कलश चोरी कर लिया। घटना गुरुवार रात की बताई गई है। सुनसान स्थान का फायदा उठाकर चोर मंदिर के गुंबद पर लगा पीतल का कलश उतार ले गए। शुक्रवार सुबह पूजा करने पहुंचे ग्रामीणों की नजर कलश के गायब होने पर पड़ी। मंदिर के व्यवस्थापक रामाकांत राम ने बताया कि कलश काफी समय पहले मंदिर के गुंबद पर लगाया गया था। घटना को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। व्यवस्थापक ने थाने में आवेदन देकर मामले की जांच कर चोरी गया कलश बरामद करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.