गोपालगंज, जुलाई 9 -- Gopalganj News: गोपालगंज। भगवान शिव की आराधना का सबसे पवित्र महीना श्रावण (सावन) इस वर्ष 30 जुलाई से शुरू होगा। इस बार सावन का आरंभ धार्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार सावन के पहले दिन आयुष्मान योग, सौभाग्य योग, श्रवण नक्षत्र और गुरुवार का दुर्लभ संयोग बन रहा है। यह भी पढ़ें- 30 से सावन शुरू, आयुष्मान व सौभाग्य योग में होगी शिवभक्ति की शुरुआतश्रावण महीना और शुभ योग दैवज्ञ अखिलेश्वरजी तथा अन्य धर्माचार्यों के अनुसार इन शुभ योगों में भगवान शिव की आराधना, रुद्राभिषेक, जलाभिषेक और मंत्र जाप करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है। श्रावण मास भगवान शिव को समर्पित है। इस पूरे महीने जिलेभर के शिवालयों में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना होगी। जिले के प्रमुख शिव मंदिरों में भी त...