Gopalganj News: शिक्षा सारथी ई-पत्रिका ने प्रधान शिक्षिका भावना कुमारी को किया सम्मानित
गोपालगंज, जुलाई 2 -- Gopalganj News: गोपालगंज। शिक्षा सारथी ई-पत्रिका द्वारा सदर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय इंदिरा आवास भितभेरवा की प्रधान शिक्षिका भावना कुमारी को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य एवं रचनात्मक प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया गया है। उन्हें पत्रिका के अप्रैल माह के द्वितीय अंक में प्रकाशित 'हंसते चेहरे, सीखते कदम' स्तंभ में उत्कृष्ट छायाचित्र प्रस्तुति के लिए मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया है। डाक के माध्यम स्कूल में पहुंचे इस सम्मान को छात्रों व शिक्षकों की उपस्थिति में प्रदान किया गया। रिपोर्ट: त्रिलोकी नाथ श्रीवास्तव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.