Gopalganj News: शिक्षक हित के मुद्दों पर मुखर होंगे आनंद पुष्कर:सांसद
गोपालगंज, सितम्बर 25 -- Gopalganj News: गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी आनंद पुष्कर ने शुक्रवार को सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार सुमन से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान शिक्षक निर्वाचन को लेकर बैठक हुई। इसमें शिक्षकों के अधिकार, सम्मान, समस्याओं और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की गई। सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन ने कहा कि शिक्षक समाज राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। शिक्षकों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता से उठाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आनंद पुष्कर शिक्षक समाज की अपेक्षाओं और समस्याओं को मजबूती से सदन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ चुनाव मैदान में हैं। बैठक में शिक्षक मतदाताओं से व्यापक संवाद और संपर्क अभियान चलाने की रणनीति पर भी विचार किया गया। कार्यकर्ताओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.