Gopalganj News: शहर से कोचिंग कर घर लौट रहे छात्र को चाकू मार किया जख्मी, हालत गंभीर
गोपालगंज, जुलाई 28 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के बरौली थाने के बघेजी गांव में मंगलवार को एक छात्र को कुछ मनबढ़ युवकों ने चाकू मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी छात्र बरौली थाने के बलहां गांव के लालबाबू साह का 20 वर्षीय बेटा दीपू कुमार बताया गया है। इलाज के लिए उसे बरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखकर बेहतर इलाज के लिए उसे मॉडल सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां इमरजेंसी वार्ड में उसे लाए जाने के बाद उसका इलाज किया जा रहा है।
घटनाक्रम घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मंगलवार को छात्र अपने घर से गोपालगंज शहर के घोष मोड़ के समीप स्थित एक कोचिंग में पढ़ाई करने के लिए ट्रेन से आया था। पढ़ाई करने के बाद वह अपने घर वापस ट्रेन से लौट रहा था। शेर स्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.