Gopalganj News: शहर में शॉपिंग करने आ रही महिला की बाइक के धक्के से हुई मौत
गोपालगंज, जुलाई 11 -- Gopalganj News: गोपालगंज। नगर थाने के कुकुरभुक्का गांव में स्थित जीन बाबा के समीप शनिवार को बाइक के धक्के से एक महिला की मौत हो गई। मृतका मानिकपुर गांव के बुलेट सहनी की पत्नी किरण देवी थी। घटना की सूचना मृतका के परिजनों ने नगर थाने की पुलिस को नहीं दी। शव को भी बिना पोस्टमार्टम कराए अपने घर लेकर परिजन चले गए। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मानिकपुर गांव के बुलेट सहनी की पत्नी किरण देवी एक महिला के साथ गोपालगंज शहर में कुछ सामानों की खरीदारी करने के लिए आ रही थी। इस दौरान वह जैसे ही कुकुरभुक्का गांव के समीप स्थित जीन बाबा के पास पहुंची कि तेज रफ्तार से आ रहे एक बाइक सवार ने उसे उसे जोरदार धक्का मार दिया और फरार हो गया। बाइक के धक्के से महिला के सिर में गंभीर चोट लग गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.