Gopalganj News: शहर के हॉस्पिटल मोड़ पर महिला के गले से मंगलसूत्र व सोने की चेन उड़ाए, दो महिला धराईं
गोपालगंज, सितम्बर 28 -- Gopalganj News: गोपालगंज। शहर के हॉस्पिटल मोड़ पर सोमवार को ऑटो पर सवार एक महिला के गले से मंगलसूत्र व सोने की चेन उड़ा लिए गए। महिला पश्चिम चंपारण जिले की रहनेवाली है। फिलहाल वह अपनी बेटी के ससुराल मांझागढ़ थाने के देवापुर आकील टोला गांव में रह रही है। पीड़ित महिला मुन्ना शर्मा की पत्नी माला देवी ने बताया कि वे अपनी बेटी के साथ ऑटो पर सवार होकर शहर के जंगलिया मोड़ पर स्थित एक डॉक्टर के यहां दिखाने के लिए आ रही थी।
घटना का विवरण वह जैसे ही ऑटो से शहर के हॉस्पिटल मोड़ पर पहुंची कि उसपर सवार दो महिलाएं उनके गले से मंगलसूत्र व सोने की चेन उड़ाकर उतर गईं। जिसकी कीमत करीब दो लाख रुपए है। महिलाओं के उतरने के दौरान उन्हें एहसास हुआ कि उनके गले से मंगलसूत्र व सोने की चेन गायब है। इसके बाद उसने शोर मचाना शुरू कर दिया।
स्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.